Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में आवारा पशु से टकराई बाइक:एक युवक की मौत, दो साथी...

बस्ती में आवारा पशु से टकराई बाइक:एक युवक की मौत, दो साथी घायल, देर रात हुआ हादसा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में राम-जानकी मार्ग पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दुबौलिया थाना क्षेत्र के तिवारीपुर के पास तब हुआ जब बाइक सड़क पर मौजूद एक बेसहारा पशु से टकरा गई। मृतक की पहचान हरैया थाना क्षेत्र के नदाये गांव निवासी रवि पुत्र फूलचंद के रूप में हुई है। वह अपने दो साथियों विशाल पुत्र मेवालाल (निवासी नदाये) और अर्जुन पुत्र गणेश दत्त (निवासी गौहनिया) के साथ राम-जानकी मार्ग से घर लौट रहा था। देर रात तिवारीपुर के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए एक बेसहारा पशु से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। विशाल और अर्जुन का अस्पताल में उपचार जारी है। रवि की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। वह अपने तीन भाइयों में मझला था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments