Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुबौलिया में सांड की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दो अन्य गंभीर...

दुबौलिया में सांड की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दो अन्य गंभीर रूप से घायल, राम-जानकी मार्ग पर हादसा

#बस्ती_न्यूज

राम-जानकी मार्ग पर दुबौलिया थाना क्षेत्र के तिवारीपुर के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रास्ते में अचानक सामने आए एक सांड से टकराने के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उस पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हर्रेया थाना क्षेत्र के नदाये गांव निवासी 22 वर्षीय रवि (पुत्र फूलचंद) के रूप में हुई है। वहीं, इस हादसे में गौहनिया गांव के रहने वाले विशाल (पुत्र मेवालाल) और अर्जुन (पुत्र गणेश दत्त) गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसे के बाद आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल विशाल और अर्जुन की नाजुक हालत को देखते हुए उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments