Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:इकौना में गंभीर घायल, जिला...

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:इकौना में गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर किया


इकौना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना इकौना-पयागपुर मार्ग पर मदारा नहर के समीप हुई, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी बाइक से घर लौट रहा था। मदारा नहर के पास पहुंचते ही पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments