श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र स्थित नासिरगंज कस्बे में शिया समुदाय ने 24 जिलहिज्जा के अवसर पर ईद-ए-मुबाहिला मनाई। इस मौके पर विशेष नमाज अदा की गई, अमाल (इबादत) किए गए और मुल्क व कौम की खुशहाली, अमन-चैन तथा भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। बाद में लोगों ने एक-दूसरे को ईद-ए-मुबाहिला की मुबारकबाद दी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ईद-ए-मुबाहिला इस्लामी इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना की याद में मनाई जाती है। यह घटना 24 जिलहिज्जा को हुई थी, जिसमें सच्चाई, ईमान और अल्लाह पर भरोसे का संदेश निहित है। इस अवसर पर समुदाय के लोगों ने आपसी एकता, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश भी दिया।
नासिरगंज में ईद-ए-मुबाहिला मनाई गई:यह इस्लामी इतिहास की महत्वपूर्ण घटना की याद में श्रद्धा से मनाई जाती है
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












