HomeHealth & Fitnessफर्रुखाबाद : एटा जिला के बाइक सवार युवक की मार्ग दुर्घटना में...

फर्रुखाबाद : एटा जिला के बाइक सवार युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी जिला एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अमरोली निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र सूबेदार मंगलवार को थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव पसई नगला स्थित अपनी ससुराल आए थे। शाम को वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर थाना नवाबगंज के गांव महमदपुर के निकट किसी अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जितेंद्र कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जितेंद्र कुमार की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर नवाबगंज थाना के अपराध निरीक्षक बृजमोहन पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने उसके भाई भूपेंद्र को हादसे की सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाते हुए लगभग चार ट्रैक्टरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाने में खड़ा कराया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। इंस्पेक्टर बृजमोहन पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments