महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। माधोनगर निवासी चालक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, माधोनगर निवासी ओंकार (पुत्र लालमन) अपने बैटरी चालित ई-रिक्शा से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार देर शाम करीब सात बजे वे पनियरा से सवारी छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चोरी चौराहे के पास स्थित धर्मकांटा के निकट सड़क किनारे एक ट्रेलर ट्रक पीछे हो रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक ने पीछे करते समय ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ओंकार के सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। उनका ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद ओंकार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल:जिला अस्पताल रेफर, पनियरा-मुजुरी मार्ग पर हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












