महराजगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र के बिस्मिल नगर वार्ड में सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। नगर पालिका द्वारा निर्मित यह सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी इस बदहाल सड़क के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अमजद अली, मोहम्मद अली, हिना खान और मुस्तफा ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार संबंधित विभाग और नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत की गई है। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वार्डवासियों में संबंधित विभाग की उदासीनता को लेकर नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बिस्मिल नगर वार्ड की सड़क बदहाल:गड्ढों से आवागमन बाधित, नागरिकों में आक्रोश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












