#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत में 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार को संविदा लाइनमैनों ने प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। यह विरोध रिधौरा फीडर पर तैनात संविदा लाइनमैन जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा के स्थानांतरण की सूचना के बाद शुरू हुआ। एसडीओ द्वारा मामले पर पुनर्विचार और आदेश वापस लेने का आश्वासन मिलने के बाद विवाद शांत हो गया और लाइनमैन काम पर लौट आए। उपकेंद्र के एसडीओ अक्षय यादव ने जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा के स्थानांतरण के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था। इस पत्र की जानकारी मिलते ही अन्य संविदा लाइनमैनों में नाराजगी फैल गई। सभी लाइनमैन पॉवर हाउस पर एकत्र हुए और कार्य बहिष्कार करते हुए स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर संविदाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र के उपभोक्ता भी लाइनमैनों के समर्थन में आ गए। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य आदित्य प्रताप पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लाइनमैनों को लेकर एसडीओ कार्यालय में एसडीओ अक्षय यादव से बातचीत की। लंबी चर्चा के बाद एसडीओ ने स्थानांतरण संबंधी कार्रवाई पर पुनर्विचार करने और आदेश वापस लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद लाइनमैनों ने प्रदर्शन समाप्त कर अपना कार्य बहाल कर दिया। एसडीओ अक्षय यादव ने बताया कि हाल ही में आए आंधी-पानी के दौरान कई गांवों में विद्युत आपूर्ति समय पर बहाल नहीं हो सकी थी। उन्हें शिकायत मिली थी कि संबंधित लाइनमैन का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ रहने के कारण उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसी आधार पर स्थानांतरण की संस्तुति की गई थी। प्रदर्शन के दौरान जगदंबा प्रसाद, सुखराम, अभिषेक गौड़, लवकुश मिश्रा, श्रवण कुमार, विनोद, शेखर, रामू, आशीष कुमार सहित कई अन्य संविदाकर्मी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत में संविदा लाइनमैनों का कार्य बहिष्कार, स्थानांतरण का विरोध:एसडीओ के ट्रांसफर पर उच्चाधिकारियों को भेजा था पत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












