बहराइच जिले के नानपारा दिन मंगलवार को स्थित बलहा ब्लॉक परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का समापन हो गया। बीजेपी जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन का शुभारंभ बीजेपी जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम वर्मा और अन्य अतिथियों ने मुख्य अतिथि का बुके व माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री पाण्डेय ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करती है। इस अवसर पर बीजेपी प्रकोष्ठ के जिला पिछड़ा मोर्चा कृपाराम वर्मा, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, अरविंद चौधरी, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश, बीजेपी नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, आनंद रस्तोगी, खंड विकास अधिकारी डॉ. राहुल पाण्डेय और खंड शिक्षा अधिकारी बलहा अरुण वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय ने किया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इन स्टॉलों के माध्यम से क्षेत्रीय ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
बलहा में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर:बीजेपी जिलाध्यक्ष ने किया समापन, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












