HomeUncategorizedजिलाधिकारी श्रावस्ती के नेतृत्व में भारत-नेपाल राष्ट्र के मध्य सीमा सर्वेक्षण की...

जिलाधिकारी श्रावस्ती के नेतृत्व में भारत-नेपाल राष्ट्र के मध्य सीमा सर्वेक्षण की द्वितीय बैठक सम्पन्न

 

 

 

श्रावस्ती। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा सर्वेक्षण टीम-3 की द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय बैठक आज दिनांक 16-06-2026 को जिलाधिकारी श्रावस्ती अन्नपूर्णा गर्ग के नेतृत्व में नेपाल राष्ट के होटल पौआ में सम्पन्न हुई। भारत-नेपाल की संयुक्त सर्वेक्षण टीम-3 उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर के जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार सहित बहराइच, सिद्धार्थनगर के उच्चाधिकारियों एवं नेपाल राष्ट्र के बर्दिया, बाँके, डांग, कपिलवस्तु के मुख्य जिलाधिकारियों ने बैठक में प्रतिभाग किया। सशस्त्र सीमा बल के 62वीं, 42वीं, 59वीं 9वीं, 50वीं, 43वीं, 22वीं और 70वीं बटालियन के अधिकारी एवं नेपाल राष्ट्र के संबन्धित पुलिस अधीक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त दोनों राष्ट्रों के संबन्धित जनपदों के वरिष्ठ वन अधिकारी व पुलिस अधिकारियों ने भी बैठक में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी श्रावस्ती ने जिलाधिकारी बर्दिया एवं टीम लीडर नेपाल गोगन बहादुर हमल को भगवान गौतम बुद्ध जी की प्रतिमा देकर उनका स्वागत किया। बैठक में प्रतिभाग करने वाले सभी अधिकारियों को जिलाधिकारी बर्दिया ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

दोनों राष्ट्रों के मध्य सीमा सर्वेक्षण की बैठक सफल रही। बैठक में बताया गया कि भारत-नेपाल की सीमा उत्तर प्रदेश राज्य में जनपद बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिलों में पड़ती है। उक्त जिलों एवं नेपाल के समीपवर्ती जिलों में भारत-नेपाल के अन्तर्राष्ट्रीय स्तम्भों का निर्माण किया गया है। इन अन्तर्राष्ट्रीय स्तम्भों का पुनर्स्थापना/मरम्मत, जाँच उत्तर प्रदेश भू-स्थानिक निदेशालय, लखनऊ एवं सर्वेक्षण की संयुक्त टीम के द्वारा किया जाता है। जिसके लिए शासन द्वारा जिलाधिकारी श्रावस्ती को टीम-3 का नोडल अधिकारी/टीम लीटर नामित किया गया है, जो कि अपने पर्यवेक्षण में कार्य सम्पादित करायेंगे।इस अवसर पर नेपाल राष्ट्र के जिलाधिकारी बांके दिल कुमार तमंग, जिलाधिकारी डांग निच्छल राज पाण्डेय, जिलाधिकारी कपिलवस्तु भबिश्वर घिमिरे, एसपी नेपाल पुलिस सरोज पौढेल, एसपी ए0पी0एफ0 दिनेश कुमार महात सहित प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच अपूर्व कुमार दीक्षित, मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच सौरभ दूबे, उपजिलाधिकारी नानपारा अमिता यादव, उपजिलाधिकारी मिहीपुरवा रामदयाल, उपजिलाधिकारी सिद्धार्थनगर कर्मेन्द्र कुमार व सर्वे ऑफ इंडिया के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments