अम्बेडकरनगर। केंद्रीय मंत्री तथा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज जिले का दौरा करेंगे। इस मौके पर उनका भव्य स्वागत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। जगह-जगह स्वागत गेट सजाए जा रहे हैं, पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं और रूट प्लान के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि मंत्री जी के आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता सुबह से ही स्वागत कमेटी की बैठकें कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व अन्य जरूरी तैयारियों पर फोकस कर रहे हैं।
यह दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर नेता एवं कार्यकर्ता मंत्री जी का हार्दिक स्वागत करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।
अम्बेडकरनगर में पंकज चौधरी जी के आगमन की खबर से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
मीडिया प्रभारी ने बताया की सुबह 10 बजे प्रदेश अध्यक्ष का 161 कट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एमएलसी डॉक्टर हरिओम पांडे एवं गोहन्ना में पूर्व सांसद रितेश पांडे के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया जाएगा।उसके बाद पटेल नगर तिराहे पर लगी पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।तत्पश्चात लोहिया भवन में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे।
1 बजे भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। तत्पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ राजित राम त्रिपाठी के आवास पर एवं विधायक धर्मराज निषाद के आवास पर कृष्णा नगर कॉलोनी में बेटे की शादी उत्सव के उपलक्ष्य में भेंट मुलाकात करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा की माता जी के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक में भी शामिल होंगे।












