भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार सुबह पयागपुर पहुंचे। उनके आगमन पर बस स्टैंड चौराहे पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को माल्यार्पण किया और भारतीय संस्कृति व पराक्रम के प्रतीक स्वरूप गदा भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। कार्यकर्ता सुबह से ही बस स्टैंड चौराहे पर एकत्रित होने लगे थे। पंकज चौधरी के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, उमाशंकर तिवारी, आनंद पांडे, कपीश सिंह, प्रखर सिंह, नीरज अजीत शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य रामजनक सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। भाजपा इस आयोजन को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण मान रही है। कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी पूरे समय तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
बहराइच के पयागपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, जेसीबी से पुष्प वर्षा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












