श्रावस्ती के इकौना स्थित जगतजीत इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ द्वारा संचालित ‘बोधि पथ’ ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यशाला में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यशाला का समापन समारोह विद्यालय के प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य वाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि मन मनुष्य के समस्त धर्म, विचार और प्रवृत्तियों का मूल आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को बौद्ध दर्शन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की गई। समापन समारोह में प्रतिभागियों के उत्साह और उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। इस अवसर पर कार्यशाला संयोजक शिवकुमार पाठक, हनुमान प्रसाद, अच्छे लाल चौधरी, अंजली शुक्ला, सुमन, प्रियांशी, महक सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
श्रावस्ती के इकौना में ‘बोधि पथ’ कार्यशाला संपन्न:छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












