बृजमनगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बड़े मंगलवार के अवसर पर रामलीला पड़ाव स्थित शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ और सहभोज का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होकर देर रात तक चला। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव मंदिर में स्थापित हनुमान मंदिर पर भगवान राम और हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भक्ति गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान ‘श्री राम और हनुमान जी की जय हो’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने प्रभु हनुमान जी को पूड़ी, सब्जी, हलुआ और लड्डू का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने घरों को भी ले गए। इस अवसर पर सभासद जे पी गौड़, राजू जायसवाल, मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, मोनू शुक्ला, कुसुम लता, पूजा जायसवाल सहित कई समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज अध्यक्ष ने बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड, सहभोज कराया:रामलीला पड़ाव स्थित शिव मंदिर में हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












