Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज के शिक्षक की सड़क हादसे में मौत:सिद्धार्थनगर के इंटर कॉलेज में...

बृजमनगंज के शिक्षक की सड़क हादसे में मौत:सिद्धार्थनगर के इंटर कॉलेज में कार्यरत थे


कोल्हई क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बृजमनगंज निवासी शिक्षक अश्वनी कुमार की मौत हो गई। वह सिद्धार्थनगर के जनता इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, अश्वनी कुमार (पुत्र शिवनाथ, निवासी आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज बसहवा) सोमवार को नौतनवा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार तड़के करीब 5:00 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से बृजमनगंज लौट रहे थे। एकसड़वा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अश्वनी कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोल्हई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय महाराजगंज भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव जब बसहवा स्थित घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर जुट गए। नगर पंचायत बृजमनगंज अध्यक्ष राकेश जायसवाल भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतक अश्वनी कुमार अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। इनमें से एक पुत्र और एक पुत्री का विवाह हो चुका है। शिक्षक की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments