#बस्ती_न्यूज
बस्ती में रुधौली थाना क्षेत्र के बांसखोर खुर्द निवासी 58 वर्षीय बीएसएफ सहायक उप निरीक्षक परशुराम का दो माह तक पैरालिसिस से जूझने के बाद निधन हो गया। उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परशुराम पश्चिम बंगाल के रूप नगर में तैनात थे। उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी के दौरान हथियार बांटते समय अचानक पैरालिसिस का दौरा पड़ा था। बीएसएफ टीम ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कुछ आराम मिलने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। घर आने के बाद परिजनों ने उनका इलाज पहले जिला अस्पताल में कराया। वहां आराम न मिलने पर उन्हें लखनऊ के चंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। परशुराम के निधन की सूचना मिलते ही बीएसएफ टीम के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनका अंतिम संस्कार गांव के अंत्येष्टि स्थल पर किया गया, जिसमें उनके बड़े बेटे दिलीप ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर क्षेत्र विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी और प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बीएसएफ जवान का निधन:दो माह से पैरालिसिस से जूझ रहे थे, लखनऊ में चल रहा था इलाज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












