#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में बिल्डिंग मैटेरियल के बकाया भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। बकाया रकम मांगने पर एक कारोबारी को धमकी देने, मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुण्डेरवा थाने में दर्ज मुकदमे में वादी ने बताया है कि वह सिंह बिल्डिंग मैटेरियल फर्म का प्रोपराइटर है। उसकी दुकान टीबी हॉस्पिटल गिदही खुर्द के पास स्थित है। वादी का गांव जिवधरा निवासी लक्ष्मेश्वर सिंह उर्फ गोलू सिंह के साथ लंबे समय से व्यापारिक लेन-देन चल रहा था, जो अपनी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं। तहरीर के मुताबिक, विभिन्न तिथियों में हुए कारोबार का आरोपियों पर करीब चार लाख 71 हजार रुपये बकाया है। आरोप है कि 17 मई 2026 को दोपहर लगभग तीन बजे वादी बकाया रकम मांगने के लिए कुसम्हा स्थित दुकान पर पहुंचा। इसी दौरान आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए विवाद करने लगे। वादी का आरोप है कि विपक्षियों ने कहा कि वे उसका पैसा हड़प लेंगे और इसके बाद उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मुण्डेरवा पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मेश्वर सिंह उर्फ भोलू सिंह, बृजभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह और मोनू सिंह निवासी जिवधरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बकाया मांगने पर कारोबारी को धमकी:बस्ती में तीन पर मारपीट, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












