Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में कार पुल की रेलिंग तोड़ खाई में गिरी:चालक बाल-बाल बचा,...

श्रावस्ती में कार पुल की रेलिंग तोड़ खाई में गिरी:चालक बाल-बाल बचा, अस्पताल में भर्ती


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। मोहनीपुर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, इकौना कस्बा स्थित उपाध्याय तालाब निवासी जमील अहमद (30 वर्ष) पुत्र कमाल अहमद अपनी कार से बहराइच से इकौना बाजार की ओर आ रहे थे। मोहनीपुर के पास पहुंचते ही अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे खाई में पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, चालक को चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments