Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में 5 डायरिया चैंपियन सम्मानित:'डायरिया से डर नहीं' कार्यक्रम की समीक्षा...

श्रावस्ती में 5 डायरिया चैंपियन सम्मानित:’डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित


श्रावस्ती में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग ने पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से इस कार्यक्रम का संचालन किया है। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने की। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना और दस्त प्रबंधन को प्रभावी बनाना है। उन्होंने समुदाय स्तर पर जन जागरूकता बढ़ाने और डायरिया के मामलों की समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सीएमओ ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अन्य विभागों, नगर पालिका और पंचायत विभाग की सहभागिता को भी महत्वपूर्ण बताया। बैठक के दौरान डायरिया की रोकथाम और नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ‘डायरिया चैंपियन’ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें ब्लॉक सिरसिया से डॉ. सत्य शरण और बीपीएम हरिश्चन्द्र, सीएचसी भंगहा से बीसीपीएम अखिलेश और आशा नीलम मिश्रा, तथा उपकेंद्र राजापुर रानी से आशा भारती शामिल हैं। पीएसआई इंडिया के पंकज पाठक ने कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संस्था ने जनपद के प्रमुख स्थानों पर डायरिया संबंधी दीवार लेखन कराया है। इसके अतिरिक्त, 41 ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) सत्रों का सहयोगात्मक निरीक्षण किया गया है। पंकज पाठक ने जानकारी दी कि अब तक 1253 आशा कार्यकर्ता, 110 एएनएम, 36 आशा संगिनी, 638 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 7 मुख्य सेविकाओं को डायरिया प्रबंधन के विषय में प्रशिक्षित किया जा चुका है। समीक्षा बैठक में पिछले तीन महीनों में जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के समापन पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से आह्वान किया कि वे समन्वित प्रयासों के माध्यम से कार्यक्रम के लक्ष्यों को शीघ्रता से प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments