#बस्ती_न्यूज
नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक अनियंत्रित अर्टिगा कार ने बाइक सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा लखनऊ से गोरखपुर वाली लाइन पर खेसुआ गांव के सामने हुआ। घायलों को तत्काल सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के जगतापुर निवासी 80 वर्षीय सूर्य प्रसाद गोसाईं और उनके 25 वर्षीय पोते सत्य प्रकाश गोसाईं गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दादा-पोते अपनी बाइक से गोरखपुर हींग बेचने जा रहे थे। अर्टिगा कार लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र निवासी राजेश प्रताप सिंह चला रहे थे। वे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़हा गौतम गांव में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने खेसुआ गांव के सामने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। छावनी पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
खेसुआ में कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी:दादा-पोते गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












