#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी और जान से मारने की धमकी का एक गंभीर मामला सामने आया है। भरौली बाबू निवासी अमित कुमार ने थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति उसे लगातार धमकाकर पैसे की मांग कर रहा है। पीड़ित अमित कुमार के अनुसार, उसने महिंद्रा फाइनेंस (मालवीय रोड, बस्ती) से एक कार फाइनेंस कराई है और वह नियमित रूप से उसकी किस्तें जमा करता रहा है। अमित का आरोप है कि अमन सिंह नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ उसे गाली-गलौज करता है और हर सप्ताह 5 हजार रुपए देने का दबाव बना रहा है। पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अमित कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को लगभग 11:30 बजे जब वह अपने घर से कलवारी जा रहा था, तो रास्ते में खुटहन गांव के पास अमन सिंह और उसके साथियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उस पर असलहा तानकर जान से मारने की धमकी दी। अमित किसी तरह मौके से बचकर निकला और तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस से इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नगर थाना में युवक से रंगदारी मांगने का मामला:आरोपियों ने असलहा तानकर दी जान से मारने की धमक, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












