Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई:नेशनल हाईवे पर हादसा, चार लोग...

इकौना में अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई:नेशनल हाईवे पर हादसा, चार लोग गंभीर रूप से घायल


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर संघार बाबा मंदिर के पास रविवार रात एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के रेवाल गंज चनिया कोट निवासी सुभाष, राम भवन, माधव राम और राजन के रूप में हुई है। ये सभी नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह से अपने घर लौटते समय संघार बाबा मंदिर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जा टकराई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments