HomeHealth & Fitnessप्रयागराज में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मुकदमा दर्ज कर जांच...

प्रयागराज में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित खीरी थाना क्षेत्र में खूंटा गांव के समीप सोमवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कहना है मंगलवार को परिवार की तहरीर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि खीरी थाना क्षेत्र के चांद खमरिया गांव निवासी राजू आदिवासी (40) पुत्र पारसनाथ आदिवासी सोमवार की रात घर से कुछ दूर स्थित खूंटा गांव में बारात में शामिल होने गया।

जहां कुछ लोगों से विवाद हुआ तो उसे धारदार हथियार से वार करके घायल कर दिया गया। वारदात के बाद उसे उपचार के लिए मेजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खीरी थाने में मंगलवार सुबह सूचना दी गई। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदिग्ध आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments