Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैसरगंज में चोरी का CCTV फुटेज:पुलिस की निष्क्रियता पर अमीन संघ का...

कैसरगंज में चोरी का CCTV फुटेज:पुलिस की निष्क्रियता पर अमीन संघ का प्रदर्शन


कैसरगंज तहसील परिसर में शनिवार को राजस्व संग्रह अमीन संघ और लेखपालों की संयुक्त टीम ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। अमीनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। साथी अमीन की बुलेट चोरी का मामला संघ के तहसील अध्यक्ष हेमेन्द्र प्रताप सिंह और मंत्री रजत यादव ने बताया कि उनके साथी विजय शंकर वर्मा की बुलेट बाइक (UP51BR6782) 18 अप्रैल को एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल, फिरोजपुर से चोरी हो गई थी, जब वे जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज देने के बावजूद कार्रवाई नहीं पीड़ित अमीन विजय शंकर वर्मा के अनुसार, उन्होंने खुद कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बाइक चोरी करते हुए स्पष्ट दृश्य मिले। ये साक्ष्य पुलिस को देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अल्टीमेटम के बाद भी नहीं हुआ खुलासा संघ ने 23 अप्रैल को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 25 अप्रैल तक कार्रवाई की मांग की थी। तय समय सीमा बीतने और बाइक बरामद न होने पर अमीनों ने सामूहिक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। एसडीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन उपजिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर जल्द कार्रवाई कर घटना का खुलासा किया जाएगा। प्रशासन ने राजस्व कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात भी कही है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि “घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व कर्मियों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments