मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवतरण दिवस पर शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी ने नौतनवां तहसील के प्राचीन पड़िया ताल मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुंदरकांड पाठ, सर्वसमावेशी समरसता भोज और वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संत से सत्ताधीश तक की यात्रा को सुशासन की स्थापना की जीवंत मशाल बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल शासन-परिवर्तन नहीं, बल्कि सुशासन-स्थापना का प्रतीक है। पाण्डेय ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने नेपाल में माओवादी अंधकार को चीरकर लोकतंत्र का प्रकाश फैलाया और उत्तर प्रदेश को माफिया-आतंक से मुक्त कर ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की नींव रखी। उन्होंने जोर दिया कि भगवा केवल निवृत्ति का नहीं, बल्कि प्रवृत्ति और राष्ट्र-निर्माण का भी मार्ग है। पाण्डेय के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश ‘एक्सप्रेस-वे स्टेट’ से ‘एक्सपोर्ट हब’ और ‘उद्यम प्रदेश’ से ‘डाटा सेंटर प्रदेश’ बनकर वैश्विक स्तर पर चमक रहा है। नरसिंह पांडेय ने ‘योगी मॉडल’ का मूलमंत्र भयमुक्त समाज, दंगामुक्त प्रशासन और अपराधमुक्त वातावरण बताया, जिसकी गूँज अब देश की सीमाओं से परे भी सुनाई दे रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के तेजस्वी नेतृत्व, अखंड आयुष्य और उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता लालचंद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राम सेवक जायसवाल, विष्णु देव चौरसिया, ग्राम प्रधान राम बच्चन साहनी, ओमप्रकाश चौहान, जितेंद्र चौहान, भग्गन चौहान, गणेश रौनियार, बाबू नंदन शर्मा, कृष्ण कुमार पांडे, सुभाष पटेल, अर्जुन वरुण, रामबचन गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, जगदीश साहनी, राधेश्याम यादव, संतोष मोदनवाल, शिवेंद्र यादव, अवधेश सिंह और राकेश पटेल सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिक, मातृशक्ति एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवां में सीएम योगी का जन्मदिन मनाया:हिंदू युवा वाहिनी ने संत से सत्ताधीश तक की यात्रा को सराहा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












