Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बलहा में प्रधानों के कार्यकाल विस्तार के प्रमाण पत्र बांटे:ब्लॉक प्रमुख विजय...

बलहा में प्रधानों के कार्यकाल विस्तार के प्रमाण पत्र बांटे:ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा ने बांटे, कृपा राम वर्मा भी रहे मौजूद


बहराइच में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में छह माह की बढ़ोतरी की गई है। इसी उपलक्ष्य में विकास खंड बलहा परिसर में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बलहा के ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार वर्मा ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बहराइच के जिलाध्यक्ष कृपाराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास कार्यों को गति प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम बताया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों को उनके विस्तारित कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, पंचायतों के सशक्तिकरण और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधानों के उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments