नगर पंचायत भारत भारी के वार्ड संख्या 10, उर्मिला नगर (मनोहरपुर) में रविवार को विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने चेयरमैन चंदू चौधरी खुद मौके पर पहुंचे। चेयरमैन ने क्षेत्र में निर्माणाधीन सीसी रोड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति, मैटेरियल की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुपालन का बारीकी से जायजा लिया। अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को दोटूक शब्दों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चंदू चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्य को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर ही पूरा किया जाए। विकास कार्यों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाना नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलभराव और कीचड़ से मिलेगी मुक्ति, चरणबद्ध तरीके से चमकेंगे सभी वार्ड अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने बताया कि उर्मिला नगर क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय से एक बेहतर सड़क की दरकार थी। इस सीसी रोड के निर्माण से न सिर्फ क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि आगामी बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या से भी हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी, स्थानीय जनता ने जताया आभार अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने मौके पर निर्माण सामग्री की क्वालिटी को भी चेक किया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि कार्य में उपयोग होने वाली गिट्टी, सीमेंट और बालू निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होनी चाहिए। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या धांधली पाई गई, तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, सड़क बनता देख स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इस कार्य को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए नगर पंचायत प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। जनता की उम्मीदों पर अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि वे खुद सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं और हर परियोजना को जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप ही पूरा कराया जाएगा।
चेयरमैन ने उर्मिला नगर में किया सीसी रोड का निरीक्षण:नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिए गुणवत्ता और समय पर काम पूरा करने के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












