आदर्श नगर पंचायत सोनौली में स्थित अति प्राचीन चंचाई माता मंदिर परिसर के छठ घाट के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हो गया है। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल पर यह कार्य शुरू किया गया है। छठ घाट सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन उमेश त्रिपाठी और संतोष पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान, दीपक बाबा, रवि वर्मा, दिलीप त्रिपाठी, सीएनडीएस (CDS) के कार्यकारी संस्था के जेई सत्येंद्र विश्वकर्मा, राम आशीष त्रिपाठी, पप्पू खान, सुभाष यादव, प्रेम जयसवाल, नीरज जायसवाल और हरिनारायन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चंचाई माता मंदिर परिसर स्थित छठ घाट के सुंदरीकरण की मांग मंदिर समिति और क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर प्रयास कर इस कार्य को स्वीकृति दिलाई। भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्य से छठ पर्व जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सकेंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चंचाई माता मंदिर छठ घाट सुंदरीकरण कार्य शुरू:विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल पर भूमि पूजन संपन्न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












