HomeHealth & Fitnessपेट्रोल पंपो पर मचा हाहाकार, जिम्मेदार बेखबर

पेट्रोल पंपो पर मचा हाहाकार, जिम्मेदार बेखबर

तिकुनियाँ-खीरी। कस्बे के पेट्रोल पंपो पर डीजल और पेट्रोल लेने वालों की भीड़ कम होती प्रतीत नहीं हो रही लोगों का मानना है की अवैध भण्डारण करने वाले लोगों की वजह से भी आम लोगों क़ो अपनी आवश्यकता अनुसार डीजल पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी जनगणना में लगे कार्मिकों और बाहर जाने वाले मरीजो क़ो हो रही है।
रायपुर स्थिति पेट्रोल पंप पर सिर्फ अपने चहेतों क़ो ही डीजल पेट्रोल दिया जा रहा है आम आदमी क़ो तुरंत स्टॉक ना होना कहकर वापस कर दिया जाता है साथ ही लोगों में चर्चा यह भी है की एक पेट्रोल पंप मालिक ने अपनी राइसमिल में कुछ डीजल का भण्डारण कर रखा है अपने खास लोगों क़ो वहाँ से भी सप्लाई करने की भी चर्चा जोरों पर है।
बताया यह भी जाता है की कस्बे के पेट्रोल पंपो से प्लास्टिक की पीपीयों में पेट्रोल भरवाकर नेपाल भेजा जा रहा है वहाँ पेट्रोल की कीमत 200 से 250 रुपये भारतीय प्रति लीटर में बेचा जा रहा है। कुछ पंपो पर कार्यरत कर्मचारी अपने लोगों के द्वारा पंप से कुछ दूरी पर अपने मनमाने रेटों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री करवा कर मोटा लाभ कमाने के चक्कर में भी लगें हैँ।
मामले में ज़ब पूर्ति निरीक्षक निघासन से बात की गयी तो उन्होंने बताया की पेट्रोल पंप से सम्बंधित मामले मेरे कार्यक्षेत्र में नहीं आते जबकि उपजिलाधिकारी निघासन राजीव निगम ने बताया की मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments