Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चरदा सीएचसी अधीक्षक ने संभाला कार्यभार:स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए...

चरदा सीएचसी अधीक्षक ने संभाला कार्यभार:स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश


चरदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरदा के नवागत अधीक्षक डॉ. थानेदार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मेडिकल स्टाफ के साथ एक बैठक की। इस बैठक में एएनएम, आशा, संगिनी, फार्मासिस्ट, डीसीपीएम दीपक, बीपीएम अब्बूसावले सिद्दीकी, हरिराम आर्य, महफूज खान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अधीक्षक डॉ. सिंह ने सभी कर्मचारियों को मरीजों के प्रति बेहतर व्यवहार रखने और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. थानेदार सिंह ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने साफ-सफाई, दवा वितरण, टीकाकरण और प्रसव सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments