#बस्ती_न्यूज
बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अरखापुर (चिलमा) गांव में शनिवार को धान कूटने वाली मशीन में बाल फंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह घटना राम अवध के घर पर धान की कुटाई के दौरान हुई। उनकी 30 वर्षीय बेटी पूजा उर्फ रंजा मशीन के पास कुछ काम कर रही थी। अचानक उसके बाल मशीन के सॉफ्ट में फंस गए। जब तक मशीन बंद की जाती, तब तक उसके सिर का चमड़ा बालों सहित निकल गया। इस घटना में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
धान कूटने वाली मशीन में बाल फंसे:दुबौलिया में महिला गंभीर घायल, लखनऊ रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












