Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिला पौष्टिक आहार:"नया स्वाद, बेहतर पोषण" अभियान...

बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिला पौष्टिक आहार:”नया स्वाद, बेहतर पोषण” अभियान के तहत आयोजित हुआ वितरण


आदर्श नगर पंचायत भारतभारी के वार्ड संख्या-03 श्रीराम नगर (लोहरौली) स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर गुरुवार को बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। यह वितरण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश के “नया स्वाद, बेहतर पोषण” अभियान के तहत नई दर एवं नई रेसिपी के अनुसार आयोजित विशेष कार्यक्रम में किया गया। इस कार्यक्रम में डुमरियागंज की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने लाभार्थियों को पोषण सामग्री प्रदान की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विभागीय कर्मचारियों ने भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाई। सीडीपीओ ने बताया कि “नया स्वाद, बेहतर पोषण” अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं संतुलित पोषण उपलब्ध कराना है। इसका लक्ष्य कुपोषण को कम करना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। नई रेसिपी से खाद्य पदार्थों को स्वादिष्ट और आकर्षक बनाया गया है, ताकि लाभार्थी नियमित रूप से उनका सेवन करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माताओं और अभिभावकों को संतुलित आहार, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वक्ताओं ने पोषण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास उचित पोषण पर निर्भर करता है, और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य सीधे तौर पर आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि स्वस्थ माँ और सुपोषित बचपन ही एक सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित पोषण और उज्ज्वल भविष्य का संदेश देते हुए जन जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments