बहराइच के प्राथमिक विद्यालय सेकेंड नवाबगंज में शिक्षा सत्र के समापन अवसर पर बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। शिक्षक शैलेश कुमार ने पौधारोपण और उसके संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृक्षों से हमें ऑक्सीजन मिलती है और हरे-भरे क्षेत्र पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुमार ने बच्चों को पौधे लगाने के सही तरीके और उनकी देखभाल कैसे करें, इस बारे में भी विस्तार से समझाया। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका फात्मा तबस्सुम, शिक्षक सुरजीत यादव, अजंली गुप्ता और अरमान सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
नवाबगंज विद्यालय में बच्चों-शिक्षकों ने किया पौधरोपण:पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा के साथ शिक्षा सत्र का समापन
RELATED ARTICLES












