#बस्ती_न्यूज
बस्ती के साउघाट स्थित ग्राम पंचायत दुद्राछ में शनिवार को भीषण गर्मी और तपती धूप से लोग परेशान हैं। इसी बीच, गांव के बच्चों ने बारिश की कामना करते हुए ‘काल कलौती’ नामक पारंपरिक खेल खेला। पानी बरसने की उम्मीद में बच्चे एक साथ इकट्ठा हुए और घर-घर जाकर एक-दूसरे पर पानी डालकर यह खेल खेल रहे थे। यह खेल अक्सर सूखे की स्थिति में वर्षा के लिए प्रार्थना के रूप में खेला जाता है। खेल के दौरान बच्चे “काल कलौती उज्जर धोती, मेघा सारे पानी दे” का नारा लगा रहे थे। यह नारा बारिश के देवता को प्रसन्न करने और वर्षा लाने की प्रार्थना का हिस्सा है। इस दौरान प्रियंका कुमारी, नीलम कुमारी, अवधेश कुमार, प्रिंस कुमार, महेश, सुधांशु, रिया, रागिनी और अरुण राज भारतीय जैसे लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दुद्राछ में बारिश के लिए बच्चों ने खेला काल-कलौटी:गांव के बच्चे घर-घर जाकर एक-दूसरे पर पानी डालकर कर रहे प्रार्थना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












