दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक संसद घेराव की तैयारी में आगे बढ़ रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया है। प्रदर्शनकारियों से सुबह ही सरकार ने बातचीत की कोशिश की थी। CJP के प्रवक्ता सौरव जोशी और अशुतोष रंका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। यह मुलाकात 2 घंटे से ज्यादा तक चली है।
मुलाकात के बाद सौरव जोशी ने बातचीत के विषय पर जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया कि जेपी नड्डा से सिर्फ 10 मिनट तक उनसे मुलाकात की। पार्टी ने अपनी मांगें लिखित तौर पर उन्हें सौंपी हैं। उन्होंने कहा है कि वह खुद इस मुद्दे पर सरकार के सात बात करेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सरकार की बातचीत प्रक्रिया में है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
इधर हो रही थी जेपी नड्डा के साथ बैठक, पुलिस ने दीपको को उठाया
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपको को हिरासत में लिया है। उन्होंने लिखा, ‘अभिजीत दीपको को पुलिस ने उठा लिया है। हम सभी संसदों से अपील करते हैं कि तत्काल हमारा समर्थन करें, गलियों में उतरें और हमारे छात्रों की रक्षा करे। पुलिस उनके बुरी तरह से निपटा रही है, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसा रही है।’












