Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मझौवामीर चौराहे पर जाम नाली की सफाई व मरम्मत शुरू:ग्रामीणों में खुशी...

मझौवामीर चौराहे पर जाम नाली की सफाई व मरम्मत शुरू:ग्रामीणों में खुशी की लहर, लंबे समय से परेशान थे

#बस्ती_न्यूज

साउघाट क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौवामीर चौराहे पर जाम पड़ी नाली की मरम्मत एवं सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से नाली में मिट्टी और कूड़ा-कचरा जमा होने के कारण जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नाली की सफाई और मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाली पूरी तरह से जाम हो गई थी, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा था और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ गई थी। स्थानीय निवासी मनोज कुमार मोदनवाल, प्रदीप कुमार मोदनवाल, शैलेश कुमार, अखिलेश कुमार और विपिन कुमार ने बताया कि नाली से कूड़ा-कचरा और मिट्टी हटाकर की जा रही मरम्मत से अब जल निकासी सुचारु रूप से होगी। इससे न तो पानी जमा होगा और न ही गंदगी फैलेगी। ग्रामीणों ने इस कार्य को समय पर शुरू किए जाने पर राहत की भावना व्यक्त की है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में साफ-सफाई और स्वच्छता की स्थिति बेहतर होगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments