परतावल बाजार में स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे सम्मानों से प्रतिभाओं का हौसला बढ़ता है। उन्होंने जोर दिया कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी से किए गए प्रयासों से सफलता अवश्य मिलती है। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक विनोद सिंह, अवधेश कुमार, रामनारायण, आनंद सोनी, रवि द्विवेदी, आलोक उपाध्याय, डॉ. अंशुमान त्रिपाठी, दिग्विजय, कन्हैया यादव, अजय पांडे और ललित वार्ष्णेय सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय उपाध्याय नवल ने किया। इंटरमीडिएट में सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में साहिब बानो, सोनिका, सादिया हलीमा, रेहान फजल, रागनी विश्वकर्मा, आलोक मिश्रा, निशी यादव, अनुप्रिया, श्रेया सोनी, रीना शर्मा, पुष्पा गुप्ता, जागृति सिंह, खुशी यादव और सादिया खातून शामिल थीं। हाई स्कूल के सम्मानित विद्यार्थियों में गरिमा यादव, शालिनी सिंह, सानवी सिंह, रिद्धि सिंह, कोमल पटेल, रितिक सिंह, श्रेया मिश्रा, आदित्य यादव, नीलेश, अमन सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, तनवीर आलम, गुड़िया, निखिल पांडे, साक्षी विश्वकर्मा और अनूप विश्वकर्मा प्रमुख थे। सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
परतावल कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के मेधावी सम्मानित:विद्यालय के संरक्षक ने छात्रों का हौसला बढ़ाया, उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












