Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)स्वच्छता अभियान को गंदगी का ग्रहण:निचलौल में सफाई के नाम पर सिर्फ...

स्वच्छता अभियान को गंदगी का ग्रहण:निचलौल में सफाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता, ग्राहक गायब और दुकानदार परेशान


निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा कटहरी खुर्द में नाली की सफाई के बाद निकाला गया कीचड़ दुकानों के सामने रख दिया गया है। करीब 15 दिनों से यह कीचड़ वहीं पड़ा है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों के अनुसार, कीचड़ से लगातार बदबू आ रही है, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, दुकानों के सामने कीचड़ होने के कारण ग्राहकों को आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। दुकानदार दिलीप वर्मा, मोहन भारती, श्याम लाल, दिवाकर पटेल, सीताराम और राजकुमार सहित अन्य ने बताया कि उन्होंने कई बार सफाई कर्मी से कीचड़ हटाने का अनुरोध किया है। हालांकि, उनके बार-बार कहने के बावजूद सफाई कर्मी ने अभी तक इसे नहीं हटाया है। इस लापरवाही के कारण स्थानीय दुकानदार और ग्राहक दोनों ही परेशान हैं। बदबू और आवाजाही में बाधा के चलते उनकी दिनचर्या और व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वहीं इसके विषय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष पासवान ने बताया कि सफाई कर्मी से बोलकर हटवाता हूं

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments