सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियाँव क्षेत्र स्थित बऊरहवा बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के तहत किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य कार्यक्रम स्थल को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना था। इटवा के पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने स्वयं इस अभियान में भाग लिया और परिसर की साफ-सफाई में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि अनुशासन, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का भी प्रतीक है। डॉ. द्विवेदी ने सभी से योग दिवस पर बड़ी संख्या में शामिल होने और नियमित रूप से योग अपनाने का आग्रह किया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। साथ ही, आगामी कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ वातावरण और जनभागीदारी के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बेलवा मंडल अध्यक्ष श्राम सूरत चौरसिया, प्रधान संघ अध्यक्ष खुनियाँव विजय पाण्डेय, बीडीओ खुनियाँव राकेश शुक्ला, प्रभारी एडीओ पंचायत राकेश पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज किशोर यादव, राम शंकर उपाध्याय, प्रभुनाथ त्रिपाठी, मनोज अग्रहरि, बृजेश दुबे, रंगीलाल सोनी, धर्मेन्द्र मौर्य और आशीष त्रिपाठी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने का संदेश दोहराया।
बऊरहवा बाबा मंदिर में स्वच्छता अभियान:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले इटवा में हुई साफ-सफाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












