Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कोचिंग जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत:बस्ती में अज्ञात वाहन...

कोचिंग जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत:बस्ती में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परिवार में शोक

#बस्ती_न्यूज

हरैया थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रहे एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की उम्र 16 वर्ष बताई गई है। मृतक छात्र की पहचान भलुहिया गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह के रूप में हुई है। अखंड बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने घर से कोचिंग के लिए निकला था। यह घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजगंज तिलियाडीह के पास हुई। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घायल अखंड को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। ग्रामीणों के अनुसार, अखंड प्रताप सिंह पढ़ाई में होनहार और व्यवहार कुशल छात्र था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments