संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” को गति देते हुए आज दिनांक 05.05.2026 को थाना दुधारा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया गया ।
प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा* व चौकी प्रभारी पचपोखरी उ0नि0 रामकुशल सिंह* के अथक प्रयासों एवं जनसहयोग की भावना से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जामडीह यूसूफ कमाल (पुत्र नवीउल्लाल) के विशेष सहयोग से ग्राम जामडीह में तीन सीसीटीवी कैमरे (CCTV) लगवाए गए । सुरक्षा एवं निगरानी की संवेदनशीलता को देखते हुए कैमरों को निम्नलिखित रणनीतिक स्थानों अम्बेडकर मूर्ति, आने-जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे स्थित विद्युत पोल, जामडीह तिराहा पर स्थापित किया गया है । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दुधारा द्वारा बताया कि सीसीटीवी कैमरे लग जाने से क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, सड़क दुर्घटनाओं एवं अपराधों पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिलेगी । उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के इस सामाजिक सहयोग की सराहना करते हुए अन्य लोगों को भी सुरक्षा के इस महाभियान (ऑपरेशन त्रिनेत्र) से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया ।
“सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सजग नागरिकता का भी प्रमाण है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अब ग्राम जामडीह की सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे डिजिटल निगरानी में रहेगी।”












