सिद्धार्थनगर में शासन के ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ अभियान के तहत 17 अप्रैल 2026 को विकास खंड बर्डपुर की ग्राम पंचायत रमवापुर (बर्डपुर नंबर-7) में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने इसकी अध्यक्षता की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की, जिससे खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। डीएम ने गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सुनिश्चित करने तथा फसल बीमा व सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर भी जोर दिया, ताकि उन्हें 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार मिल सके। वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लंबित प्रकरणों को मौके पर ही निपटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने राशन वितरण में किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। उन्होंने वरासत, भूमि पैमाइश और राजस्व विवादों को समयबद्ध तरीके से हल करने के निर्देश भी दिए। चौपाल में बॉर्डर एरिया के गांवों में बेहतर नेटवर्क और सड़कों का जाल बिछाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। जिलाधिकारी ने आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन में देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की और बच्चों को अन्नप्राशन कराया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी सहित जनपद एवं ब्लॉक स्तर के सभी आला अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बर्डपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल:बॉर्डर एरिया के गांवों में बेहतर नेटवर्क और सड़कों के जाल बिछाने की प्रतिबद्धता दोहराई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












