#बस्ती_न्यूज
बस्ती में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित विवादित बयान देने के मामले में सोमवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने बस्ती कोतवाली में उनके विरुद्ध तहरीर दी। महासभा ने भाटी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह तहरीर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नवीन दूबे के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को सौंपी। महासभा का आरोप है कि सपा नेता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक, अमर्यादित और समाज में वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणी की है। नवीन दूबे ने बताया कि राजकुमार भाटी के बयान से संपूर्ण ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने ऐसे गैर-जिम्मेदाराना और भड़काऊ वक्तव्य देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए सपा नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में तहरीर देने के दौरान पं. मुन्ना शास्त्री, बृजेश शुक्ल, मीडिया प्रभारी सौरभ दूबे, आलोक पाण्डेय, उपेन्द्र शुक्ल, अंकित त्रिठी, शिवम जायसवाल, विनय तिवारी, योगेश पाण्डेय, ओम प्रकाश ओझा, हृदय नरायन दूबे, विशाल पाण्डेय, जय पाण्डेय, अनुराग शुक्ला, नितिन दुबे, दिव्यांशु दुबे, प्रियांशु त्रिपाठी, राम जी पांडेय (राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्ण शक्ति मोर्चा) सहित राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा और अन्य संगठनों के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सपा नेता राजकुमार भाटी के खिलाफ बस्ती में शिकायत की:ब्राह्मण महासभा ने विवादित बयान देने पर कोतवाली में तहरीर दी, कार्रवाई की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












