#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत विकासखंड की ग्राम पंचायत अमोढ़ा खास में चकबंदी विवादों के निपटारे के लिए चकबंदी न्यायालय का आयोजन किया गया। यह शिविर अमोढ़ा राजा जालिम सिंह किले पर राजस्व विभाग द्वारा लगाया गया था। शिविर में बड़ी संख्या में काश्तकारों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें मालियत, चक आउट, रकबे में कमी, चक मार्ग और आबादी चक में उलटफेर जैसे मामले प्रमुख थे। किसान सुबह से शाम तक अपनी फरियाद लेकर पहुंचते रहे। चकबंदी अधिकारियों ने रकबे में कमी से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद सभी काश्तकारों की शिकायतें दर्ज की गईं। अगली सुनवाई की तारीख 22 जून निर्धारित की गई है। कुछ मामलों में स्थलीय निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए हैं। इस अवसर पर चकबंदी विभाग से सीओ सत्यप्रकाश सिंह, पेशकार राकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक समर बहादुर सिंह, चकबंदी लेखपाल जयराज वर्मा और अनिरुद्ध कश्यप मौजूद रहे। इनके साथ दिवाकर सिंह, शत्रुधन पांडेय, अनवर अली, असगर अली, कलावती, बिंदु, राधा देवी, कृष्णा और उर्मिला सैनी सहित कई अन्य किसान भी उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा खास में चकबंदी न्यायालय लगा:काश्तकारों ने मालियत, रकबे में कमी सहित कई शिकायतें दर्ज कराईं
RELATED ARTICLES












