Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में लगा कूलिंग पॉइंट:राहगीरों को गर्मी और लू से मिल रही...

शोहरतगढ़ में लगा कूलिंग पॉइंट:राहगीरों को गर्मी और लू से मिल रही राहत


शोहरतगढ़ नगर पंचायत ने भीषण गर्मी और लू से राहगीरों को राहत देने के लिए एक कूलिंग प्वाइंट स्थापित किया है। यह कूलिंग प्वाइंट श्रीराम जानकी मंदिर के बगल विवाह घर के सामने नेशनल हाईवे किनारे बनाया गया है। इस कूलिंग प्वाइंट पर ठंडी हवा के साथ-साथ शुद्ध शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। यहां राहगीर कुछ देर बैठकर गर्मी से राहत पा सकते हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि यह पहल नागरिकों को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बचाने के लिए की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने यह कदम उठाया है। पहले दिन सोमवार से ही नागरिक इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा मुख्य मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत की इस व्यवस्था की शिव रतन कनौजिया, बबलू गौड़, वकील खान, बाबूजी अंसारी, अवधेश शुक्ला, विकास अग्रवाल, सचिन और रामसेवक सहित कई लोगों ने सराहना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments