महाराजगंज पुलिस ने 8 साल से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपए के इनामी दंपती को गिरफ्तार किया है। दिनेश गिरी और उनकी पत्नी विमला गिरी पर अपने भाई की हत्या का आरोप है। दोनों को बृजमनगंज थाना क्षेत्र से शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। घटना 10 मई 2019 की है। आरोप है कि दंपती ने भाई घनश्याम गिरी की जमीन की लालच में कुल्हाड़ी से हत्या करके फरार था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ से केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी के समय अभियुक्ता विमला गिरी को ग्राम सूर्यमानपुर कांछा चौराहा से और अभियुक्त दिनेश गिरी को लेदवा चौराहा से पकड़ा गया। घटना के बाद से दोनों नेपाल के कपिलवस्तु जिले के यशोधरा गांव पालिका वार्ड- 03 बसंतपुर में छिपकर रह रहे थे। आरोपियों में 53 वर्षीय विमला गिरी (पत्नी दिनेश गिरी) और 54 वर्षीय दिनेश गिरी (पुत्र सुंदर उर्फ रमेश गिरी) शामिल हैं। दोनों नेपाल के कपिलवस्तु जिले के निवासी हैं। दंपती को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नेपाल में छिपे 25 हजार के इनामी दंपती गिरफ्तार:बृजमनगंज में 8 साल से फरार थे, कुल्हाड़ी से भाई की हत्या का आरोप था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












