Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में 24 घंटे बाद पकड़ा गया मगरमच्छ:अमरुतिया बाजार में मचा था...

महराजगंज में 24 घंटे बाद पकड़ा गया मगरमच्छ:अमरुतिया बाजार में मचा था हड़कंप; रेस्क्यू के बाद रोहिणी नदी में छोड़ा


महराजगंज के अमरुतिया बाजार में मगरमच्छ मिलने से बुधवार तक हड़कंप मचा रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के पकड़ी रेंज में करीब 24 घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों और विशेष रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों के साथ विशेष रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। कई घंटे की कोशिश के बाद बुधवार शाम टीम को सफलता मिली और मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया। सुरक्षा मानकों का रखा गया ध्यान रेस्क्यू के दौरान वनकर्मियों ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया। मगरमच्छ को सावधानीपूर्वक काबू में लिया गया। वन विभाग ने रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ का नाम ‘उर्वशी’ रखा है। मगरमच्छ को कब्जे में लेने के बाद वन विभाग ने आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कीं। इसके बाद उसे भगवानपुर बीट के अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित रोहिणी नदी के प्राकृतिक वास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से की अपील क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें प्राकृतिक वास में छोड़ना वन्यजीव संरक्षण के लिए जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास न जाएं। उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी न करें। वन्यजीव दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments