श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील क्षेत्र में कोरी पुरवा से सेमगढ़ा होते हुए इकौना जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण हजारों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह से टूट चुका है, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को कठिनाई होती है। विशेषकर सुबह के समय स्कूली बच्चों को इस रास्ते से गुजरने में दिक्कतें आती हैं। खराब सड़क के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोटें भी लगती हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब हालत को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है। हालांकि, अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय निवासी इतिहास खान, सरफराज खान, संजय पासवान और अजीत तिवारी ने जिला प्रशासन से इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत से क्षेत्र के हजारों लोगों और स्कूली बच्चों को आवागमन में राहत मिलेगी।
कोरी पुरवा-सेमगढ़ा मार्ग जर्जर:बारिश में ग्रामीण परेशान, गिरकर हो रहे घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












