महराजगंज के निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा कमता से करिडीहा तक जाने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण ग्रामीण और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क कमता से होकर श्रीनगर तक जाती है और इस पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। बाइक सवार और साइकिल सवार अक्सर इन गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। कमता, घोडनर, श्रीनगर और करिडीहा के ग्रामीणों ने अपनी परेशानी व्यक्त की है। धनराज यादव, राकेश यादव, अंतू शत्रुघ्न चौरसिया, राजकुमार, जितेंद्र और राजेश जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर राहगीरों के गिरने और घायल होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में कामता से करिडीहा तक सड़क क्षतिग्रस्त:राहगीर और ग्रामीण परेशान, आए दिन हो रहे हादसे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












