Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गणेशपुर का मुख्य मार्ग जर्जर:खरंजा सड़क टूटी, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी

गणेशपुर का मुख्य मार्ग जर्जर:खरंजा सड़क टूटी, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी


श्रावस्ती जिले के गणेशपुर गांव का मुख्य मार्ग बेहद जर्जर हो गया है। गांव के आवागमन का मुख्य रास्ता पूरी तरह से उखड़ चुका है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर ईंटें बिखरी पड़ी हैं और जगह-जगह मिट्टी व घास उग आई है। बारिश के दिनों में यह रास्ता जलभराव और कीचड़ से भर जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है और हादसों का खतरा बना रहता है। इस जर्जर रास्ते से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को गुजरने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। उनकी दैनिक गतिविधियों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों सर्वेश, नंदलाल और सइफू मुनशरीफ सहित अन्य ने शासन-प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने मुख्य मार्ग का तत्काल पुनर्निर्माण कराने का आग्रह किया है, ताकि लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments